आज का सत्संग ध्यान कार्यक्रम

सत्संग न्यूज़
समाचार लोड हो रहे हैं...
ध्यान न्यूज
जानकारी लोड हो रही है...

LS36 gkms 103-104 || जात काल जमात काल...क्यों || काल के प्रभाव से कैसे बच सकते हैं ? अवश्य जाने

गुरदेव के मधुर संस्मरण // 103-104

     प्रभु प्रेमियों  ! गुरदेव के मधुर संस्मरण के इस भाग में  हिंदी में काल की जानकारी, काल कहाँ-कहाँ रहता है? काल के प्रभाव से साधना में कैसे विघ्न आया करता है? साधक को काल के कुप्रभाव से कैसे बचना चाहिए? साधकों को काल से बचने के लिए हमेशा मुस्तैद रहना चाहिए आदि बातों के साथ कुछ हंसी-मजाक की बातें भी प्राकृतिक  चिकित्सक से की गई है. वह भी प्रसंग के बारे में बताया गया है.


इस संस्मरण के पहले वाले संस्मरण को पढ़ने के लिए   
👉यहाँ दबाएं.

काल के प्रभाव से  कैसे बच सकते हैं ? अवश्य जाने

१०३. जात काल जमात काल .... : 


     कभी - कभी अपनी जाति के भी लोग हमारे लिए हानिकारक साबित हो जाते हैं और अपनी जाति के होने के नाते किसी से विशेष प्रेम रखना भी ओछी भावना है । जाति - पाँति का भेद - भाव रखनेवाला व्यक्ति अच्छा नहीं माना जाता । किसी भी प्रकार का अहंकार रखना साधक के लिए विघ्नरूप है , चाहे वह अहंकार ऊँची जाति में जन्म लेने का ही क्यों न हो । 

सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज
सदगुरु महर्षि मेंहीं

     किसी समिति , संस्था या सभा - सोसायटी का सदस्य या पदाधिकारी बनने से अहंकार बढ़ता है , आपसी टकराहट होती है और व्यक्ति राजनीति में पड़ जाता है । सभा में किसी का सम्मान होता है , तो किसी का अपमान भी । साधक को एकांतसेवी होना चाहिए , उसे मेले ठेले से दूर रहना चाहिए । मेले - ठेले में किसी का भी मन शांत नहीं रह पाता ; वहाँ मन बुराई की भी ओर भागता है ।  

     जन - समूह में रहने से मन चंचल , बहिर्मुख और तनावपूर्ण हो जाता है । भीड़ - भाड़ में कोई दुर्घटना भी हो जाया करती है , जिसमें लोग हताहत भी हो जाते हैं । ' जो भीड़ में गया , वह भाड़ में गया ' - यह कहावत भी ठीक ही है । इसी आशय की एक कहावत गुरुदेव कभी - कभी इस प्रकार कहा करते थे- “ जात काल जमात काल । मेला - ठेला महाकाल ॥ ”∆


१०४. प्राकृतिक चिकित्सा और स्वास्थ्य : 


लालदास जी महाराज बाबा
 संस्मरण लेखक

     रानीपतरा ( पूर्णियाँ जिला ) में एक प्राकृतिक चिकित्सालय है । कभी उसके डॉक्टर थे श्रीरवीन्द्र चौधरीजी । एक बार गुरुदेव आमंत्रित होकर वहाँ गये । सत्संग - प्रवचन के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए डॉक्टर साहब से कहा कि आप प्राकृतिक ढंग से चिकित्सा करते हैं , इसीलिए आपकी चिकित्सा पद्धति ' प्राकृतिक चिकित्सा ' कहलाती है ; परन्तु यह तो बताइए कि "पानी पीने का प्राकृतिक मार्ग तो मुँह है और आप पेट साफ करने के लिए रोगी के शरीर में नीचे से पानी चढ़वाते हैं , यह प्राकृतिक कैसे हुआ ! यह सुनकर उपस्थित सभी लोग हँस पड़े । "

     गुरुदेव के संग में उस समय उनके एक सेवक शिष्य थे । उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा था , उस समय वे गंजी पहने हुए थे । गुरुदेव ने उन्हें गंजी खोलकर सभा में खड़ा होने का आदेश दिया । वे गंजी खोलकर खड़े हो गये । गुरुदेव ने उनकी ओर इशारा करते हुए डॉक्टर साहब से कहा कि- बिना कोई  चिकित्सा कराये , देखिए , इसका स्वास्थ्य कितना अच्छा है ! यह देख - सुनकर भी सब लोग हँस पड़े । 

यह प्रसंग स्वयं गुरुदेव ने सुनाया था ।∆


इस संस्मरण के बाद वाले संस्मरण को पढ़ने के लिए  
👉 यहां दवाएँ.


    प्रभु प्रेमियों ! इस लेख में काल के प्रकार के ? हिंदी मे काल क्या है? काल के भेद, समय कौन सा काल है? काल हिंदी व्याकरण में, काल तालीम, हिन्दी काल, काल हिंदी व्याकरण, काल परिवर्तन, स्थानिक काल के 5 वाक्य, अप्रस्तुत काल इत्यादि बातों को  जाना. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार  का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। . ऐसा विश्वास है. जय गुरु महाराज.

'गुरदेव के मधुर संस्मरण' के अन्य संस्मरणों के लिए


LS36 गुरदेव के मधुर संस्मरण || 416 प्रसंगों में गुरुदेव के जीवनोपयोगी सरल-सुखद, लघु-दीर्घ संस्मरणों का सजीव वर्णन पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए    👉 यहाँ दवाएँ.

     सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए  👉 यहां दवााएं

---×---

LS36 gkms 103-104 || जात काल जमात काल...क्यों || काल के प्रभाव से कैसे बच सकते हैं ? अवश्य जाने LS36 gkms 103-104 || जात काल जमात काल...क्यों || काल के प्रभाव से  कैसे बच सकते हैं ? अवश्य जाने Reviewed by सत्संग ध्यान on 7/30/2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

सत्संग ध्यान से संबंधित प्रश्न ही पूछा जाए।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी